बिहार

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई : अलग-अलग मामलों में कई आरोपियों को भेजा गया जेल

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गैर-जमानती वारंट में पुलिस ने हुमाद गली निवासी अभियुक्त प्रिंस जायसवाल को गिरफ्तार किया। वहीं एक और वारंटी मामले में कैमाशिकोह निवासी अभियुक्त राजकुमार को भी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

इसी क्रम में शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए स्पेशल अभियान के तहत 2.7 लीटर देशी शराब के साथ किलाघाट निवासी जेक्की राय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके अलावा केस संख्या 68/26 में बिट्टू साहनी, निवासी नखास, मछुआ टोली, मालसलामी तथा केस संख्या 71/26 में हर्ष राज, निवासी गोरिया स्थान चौक को वाहन चोरी का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाप्रभारी राज किशोर कुमार ने बताया की अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

संपतचक में ग्रामीण खेत मजदूर सभा का अनशन, भूमिहीनों को जमीन देने की मांग

error: