झारखण्डताजा खबरें

कार लेकर खदान में कूद गया युवक को बचाया गया

धनबाद: झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नशे में धुत युवक ने स्वीट डिजायर कार से बीसीसीएल के दोबारी खदान में कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की. घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गयी और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर झरिया पुलिस और बीसीसीएल के अधिकारी पंहुचे और रेस्क्यू कर क्रेन द्वारा खदान से कार को बाहर निकाला गया.युवक धनबाद के कतरासगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है जो परियोजना में कार्य करता हैं. स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी सुरेश सिंह ने बताया कि घटना से पहले युवक शराब पी और उसके बाद स्वीट डिजायर कार लेकर खदान में कूद गया जिस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Related posts

पटना पुलिस मुख्यालय के बाहर बेकाबू निजी कार का कहर, सार्जेंट मेजर की स्कॉर्पियो में पीछे से मारी जोरदार टक्कर

बिहार के सभी स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी

छात्र आंदोलन के बीच पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, सीजेएम के समक्ष पेशी के बाद बेऊर जेल भेजने की तैयारी

error: