झारखण्डताजा खबरें

गले मे फंदा लगा के प्रेमी जोड़े ने दी जान!

हजारीबाग: बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र स्थित नरकी के कोड़वा जंगल में पेड़ पर फंदा बना प्रेमी जोड़े ने जान दे दी। घटना मंगलवार शाम की है। पर लोगों ने शव बुधवार की सुबह देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। प्रेमिका के घरवालों ने उसकी शादी किसी और लड़के से तय कर दी थी। इसके बाद लड़की अपने प्रेमी के संग भाग गई और जंगल में दोनों ने साड़ी का फंदा बना सुसाइड कर लिया.

Advertisements
Ad 1

मृतकों की पहचान नरकी कला निवासी कृष्णा उर्फ शिबू करमाली (18) और बेबी कुमारी (16) के रूप में की गई। दोनों में ही कुछ सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। इसी बीच बेबी के पिता ने बिहार के बरौनी में दूसरे लड़के से उसकी शादी तय कर दी। जब इसकी जानकारी बेबी को हुई तो उसने अपने प्रेमी को इस बारे में बताया. इसके बाद प्रेमी जोड़े ने अपनी जान देने की योजना बनाई। मंगलवार की शाम बेबी अपने प्रेमी कृष्णा के साथ भाग गई और कोड़वा जंगल में पहुंची। यहां दोनों ने साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। इस बीच कृष्णा के छोटे भाई ने दोनों को जंगल की ओर जाते देखा था। जब रात भर कृष्णा घर नहीं आया तो छोटे भाई ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। तब जाकर लोग जंगल में पहुंचे और दोनों के शव को देखा।

Related posts

पटना डीएम का बड़ा आदेश, कक्षा 8 तक के स्कूलों की गतिविधियां सुबह 11 बजे तक सीमित

बिहटा में STF और कुख्यात अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

error: