नालंदा, राकेश। नालंदा गिरियक थाना क्षेत्र के रैतर गांव का है. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है वहीं, युवक की पहचान रैतर गांव निवासी किशोरी प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र लोहा कुमार के रूप में किया गया है. परिजनों का आरोप है कि इसकी हत्या कर अपराधी साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से पेड़ से लटका दिया है. घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि मृतक सुबोध कुमार उर्फ़ लोहा BA पार्ट 2 का छात्र था साथ में किसानी भी करता था. रात को गांव में गणेश पूजा के मौके पर नाच कार्यक्रम का आयोजन हुआ था जिसे युवक देखने गया था. सुबह 3 बजे तक युवक से बात हुआ उसके बाद नहीं हुआ था.
तब सुबह में परिजनों ने खोजबीन करने के बाद थाना में गुमशुदगी का शिकायत दर्ज कराया. जिसका मोबाइल फोन ट्रेस करने के बाद पुलिस ने लोकेशन जांच कर स्थल पर पहुंचा तो देखा कि युवक का शव अमरूद के पेड़ से खंधा में लटका मिला. जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी और ग्रामीणों की इलाके में भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं, गिरियक थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से जंगल से पेड़ से लटका दिया गया है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त में होगा…
