क्राइमबिहार

पांच लाख रुपये के लिए की गई थी महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजित। जानीपुर थाना क्षेत्र के गोनपुरा सोरंग पुर चक्रदाह बधार में मिली वृद्ध महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस ने हत्या के आरोपी पिंटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार पिंटू महिला के रुपए से जमीन की खरीद बिक्री करता था.मृतका की पहचान दानापुर के झखड़ी महादेव निवासी उषा देवी के रूप में हुई है लेकिन फिलहाल उषा देवी कुरकुरी गांव में रहती थीं और पिंटू नामक युवक को पुत्रवत मानती थीं।

Advertisements
Ad 1

पुलिस जांच में पता चला कि उषा देवी ने पिंटू को जमीन के सौदे के लिए पांच लाख रुपये दिए थे. पिंटू ने जमीन अपने नाम पर लेकर बेच दी और उषा देवी को रुपये नहीं लौटाए.रुपये की लगातार मांग से परेशान होकर पिंटू ने उषा देवी को रुपये देने के बहाने कुरकुरी से बुलाया. फिर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और शव को बधार में फेंक दिया.हत्या के बाद पिंटू ने इस्तेमाल की गई पिस्तौल को नाले में फेंक दिया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस पिस्तौल की तलाश कर रही है।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने VC से किया शेखपुरा के 6 मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन

सीएम सम्राट चौधरी ने शिवहर में किया बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का लोकार्पण, कहा -अटल जी का सपना, मोदी जी के नेतृत्व में हुआ साकार

सीएम सम्राट चौधरी ने एक साथ 551 ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ का किया उद्घाटन

error: