बिहार

तेज़ रफ्तार बस से गिरी महिला, महिला सिपाहियों की सतर्कता से बची जान

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना के व्यस्त इनकम टैक्स गोलंबर से वोल्टास मोड़ की ओर आ रही एक तेज़ रफ्तार बस से एक महिला यात्री गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बस में सवार महिला गेट के पास खड़ी होकर चालक से बस रोकने की गुहार लगा रही थी, लेकिन लापरवाह चालक ने बस की गति और बढ़ा दी। अचानक वोल्टास सिग्नल के नजदीक महिला का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गई।

घटना के समय वोल्टास मोड़ के पास ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पू॰अ॰नि॰ जूही एवं महिला सिपाही नीतू कुमारी और सोनी कुमारी मौके पर मौजूद थीं। महिला के गिरते ही टीम ने तत्परता दिखाई। पू॰अ॰नि॰ जूही ने महिला सिपाही सोनी कुमारी को घायल को तुरंत गार्डियन अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया, जबकि वह स्वयं और सिपाही नीतू कुमारी बस चालक को पकड़ने के लिए दौड़ीं।

Advertisements
Ad 1

थोड़ी दूर पर कोठारी के पास उन्होंने बस को रोक लिया और इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी। तत्पश्चात, बस को गांधी मैदान थाना को सुपुर्द कर दिया गया। घायल महिला का इलाज जारी है।

Related posts

पटना ट्रैफिक पुलिस के पास होगी अब अपनी दो एंबुलेंस, आपात स्थिति में मिलेगी मदद

पटना की तर्ज पर मुंगेर-भागलपुर में बनेगा मरीन ड्राइव, सीएम सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने विक्रमशिला सेतु का हवाई सर्वे किया, 3 महीने में मरम्मत का निर्देश

error: