बिहार

रामनवमी में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए समीक्षा बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील

शेखपुरा, उमेश कुमार : रामनवमी में विधि-व्यवस्था संधारण के निमित शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी एवं बलिराम कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक शेखपुरा द्वारा शांति समिति सदस्यों के साथ आज बुधवार को मंथन सभागार में समीक्षा बैठक आहुत की गई। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि जिले में शांतिपूर्ण, आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ रामनवमी मनाने की अपील की गई। जिले में कोई भी नया रूट निर्धारित नहीं की गई है साथ ही कम से कम 200 सदस्यगण का आधार कार्ड अनुमंडल कार्यालय शेखपुरा में जमा कराने हेतु निर्देश दिया गया है। फ्लैग मार्च शेखपुरा नगर में विभिन्न मोहल्लों यथा कटरा चौक, माहुरी टोला, अहियापुर,लाल बाग, बुधौली चौक तक गई एवं लोगों से भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की गई ।

जिला प्रशासन शेखपुरा द्वारा जिले के विभिन्न पंचायतों से होते हुए बरबीघा में भी फ्लैग मार्च किया गया तथा स्थानीय लोगों से रामनवमी को शांतिपूर्ण मनाये जाने एवं स्थानीय प्रशासन को विधि व्यवस्था संद्यारण में आवश्यक सहयोग देने की अपील की गई। जिलें में रामनवमी पर्व के दौरान जुलूस निकाले जाएंगे। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च का आयोजन कर जिला प्रशासन को सहयोग की अपील की गई। विधि-व्यवस्था संबंधित किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो इसकों लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारिया को पूर्ण कर लिया गया है ताकि किसी प्रकार की समस्या होने पर निपटा जा सकें। जिलें के सभी निवासियों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने एवं जिला प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गई।

Advertisements
Ad 1

जिले में कुल 25 स्थलों पर दंडाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है साथ ही ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित रहेंगे अन्य यथा संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई भी किया जाएगा। सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी को अपने अपने क्षेत्रों में साफ सफाई, पेयजल की आपूर्ति कराने हेतु निर्देशित किया गया है। किसी प्रकार की समस्या होने पर दूरभाष 06341-223333 पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला गोपनीय पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी वरीय उप समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, शांति समिति के सदस्यगण आदि उपस्थित थे।

Related posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तीकरण की दिशा में मजबूत पहल : स्नेहलता कुशवाहा

भाजपा पर राजद प्रवक्ता एजाज अहमद का तीखा हमला, कहा लोकतंत्र से बिहार में खिलवाड़ हो रहा है…

नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म के मामले की जांच के लिए राजद नौ सदस्य जांच समिति इसराइल मंसूरी के नेतृत्व में घटनास्थल पर जाएगी : राजद

error: