बिहार

राजेंद्र टर्मिनल पोस्ट के सामने अचानक मूर्छित हुआ व्यक्ति, यातायात पुलिस ने की मदद

पटना। राजधानी पटना में इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए यातायात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाई। राजेंद्र नगर टर्मिनल पोस्ट के सामने अचानक एक व्यक्ति मूर्छित होकर गिर पड़ा और उसे मिर्गी के दौरे आने लगे। राह चलते लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी तुरंत उस व्यक्ति की मदद के लिए पहुँचे। पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और प्राथमिक उपचार के बाद जब व्यक्ति थोड़ा बेहतर प्रतीत होने लगा, तो उसे सहज सर्जरी सेंटर ले जाकर उसका इलाज करवाया। वहाँ उसका आवश्यक उपचार कर बैंडेज भी कराया गया।

Related posts

तख्त श्री पटना साहिब कमेटी के प्रयास से महिला और उसके बच्चों को मिली आजादी लखविंदर सिंह के प्रयासों से हुई सकुशल रिहाई

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार!

पटनासिटी में गांजा और नकदी बरामद, फरार तस्कर की तलाश जारी

error: