बिहार

15 अक्टूबर को होगा ‘द क्लब डांडिया नाइट 2.0’ का आयोजन

पटना, रॉबीन राज। नवरात्र शुरू होने से पहले ही डांडिया की धूम देखने को मिलने लगी है। राजधानी पटना के अलग-अलग इलाकों में डांडिया नाइट के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में पटनासिटी के चौक स्थित सनातन धर्म परिसर में आगामी 15 अक्टूबर को ‘द क्लब डांडिया नाइट 2.0’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से विशेष जानकारी दी गई और इससे संबंधित पोस्टर भी लॉन्च किया गया। आयोजकों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कार्यक्रम में कुछ अलग और खास देखने को मिलेगा। डांडिया नाइट में लोगों के मनोरंजन के लिए कई आकर्षण रखे गए हैं। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम में परिवार के साथ लोग शामिल हो सकेंगे। आयोजन का उद्देश्य मनोरंजन के साथ लोगों को एक-दूसरे से जोड़ना और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। सुरक्षा को लेकर भी विशेष व्यवस्था की जाएगी, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी को परेशानी न हो।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक पंडाल, सेल्फी पॉइंट समेत कई विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी, जबकि कुछ आकर्षणों को सरप्राइज के तौर पर रखा गया है। इसके अलावा स्कूल प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा, जिसमें विजेता को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों ने शहरवासियों से 15 अक्टूबर को कार्यक्रम में शामिल होकर डांडिया नाइट का आनंद लेने की अपील की है। इस अवसर पर समाजसेवी राकेश कुमार यादव, स्वास्तिक सैनी, साजिया समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

Related posts

मारवाड़ी महिला समिति ने लगाया मेडिकल कैंप, नेत्रदान और अंगदान के प्रति किया जागरूक

स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, हंगामा करने के आरोप में भेजा गया जेल

बाकरगंज के लगभग 75 दुकानदारों से जुड़े व्यवसायिक संगठन की मिली जिम्मेदारी

error: