उत्तरप्रदेश

चाइल्ड हेल्प लाइन की कस्टडी से गूंगी बच्ची फरार सुपरवाइजर सहित कांस्टेबल पर FIR दर्ज

बलिया,  संजय कुमार तिवारी : नाबालिग बच्ची की सुरक्षा में बड़ी चूक, बिहार के वैशाली जिले से बलिया पहुंची नाबालिग गूंगी बच्ची चाइल्ड हेल्पलाइन के कस्टडी से फरार। लापरवाही बरतने के मामले में डयूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल और चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपरवाइजर के खिलाफ शहर कोतवाली में FIR दर्ज। प्रोबेशन अधिकारी ने कहा शहर के सभी CCTV खंगाल रही पुलिस, बच्ची की बरामदगी के लिए जांच टीम गठित।

बिहार की नाबालिग बेटी के साथ उत्तर प्रदेश के बलिया में बड़ी प्रशासनिक लापरवाही की तस्वीर सामने आई है जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा 18 तारीख को बिहार के वैशाली जिले की रहने वाली बच्ची रास्ता भटक कर ट्रैन से बलिया के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास दिखाई दी तो संदेह के आधार पर लोगो ने 112 डायल कर जानकारी दी। मौके पर पहुंची 112 ने उस बच्ची को चाइल्ड हेल्प लाइन को सुपुर्द कर दिया गया था। मगर डयूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल रीमा और चाइल्ड हेल्प लाइन की सुपरवाइजर शिल्पा की कस्टडी से नाबालिग बच्ची फरार हो गई। ड्यूटी में लापरवाही खिलाफ प्रोबेशन अधिकारी ने शहर कोतवाली में FIR दर्ज कराकर जांच सुरु कर दिया है। वही उस बच्ची की तलाश के लिए पुलिस शहर के सभी गली चौराहे के CCTV खंगाल रही है।

आप को बता दे कि जब अपनी बच्ची की तलाश में दर दर भटक रहे परिजनों की माने तो उनकी बच्ची घर से मिट्टी लाने निकली थी मगर वह घर नही लौटी। मगर कल जब बलिया प्रशासन द्वारा बताया गया कि उनकी बेटी बलिया में मिल गई है तो उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहा और जब वह बिहार से बलिया आये तो उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी कस्टडी से फरार हो गई है उनकी तलाश की जा रही है।

Related posts

जेई की मेहरबानी से चल रहा फर्जी मोटर, अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

नेहा बोरा देश छोड़कर बांग्लादेश जाएं : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

नगर निगम की लापरवाही जयंतिपुर मीना नगर गली नं 10 की हालत बदहाल, नगर आयुक्त और मेयर मौन?

error: