बिहार

जिला पदाधिकारी इनायत खान के अध्यक्षता में परमान सभागार अररिया में समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई

अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान की अध्यक्षता में आज मंगलवार को समाहरणालय स्थित परमान सभागार में सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जिला समन्वय समिति (विकास एवं राजस्व) की बैठक आहूत की गई। जिला समन्वय समिति (विकास कार्यों) की बैठक में पीपीटी के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा, जल जीवन हरियाली, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, श्रम संसाधन विभाग, बाल संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण, डीआरसीसी, नीति आयोग, 7 निश्चय, जीविका, पंचायती राज, पशुपालन, मत्स्य, डेयरी डेवलमेन्ट के कार्यों की प्रगति एवं उपलब्धि की गहन समीक्षा की गई।

इस क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही साथ उन्होंने कम प्रगति वाले विभागों को सख्त हिदायत देते हुए निर्धारित लक्ष्य को हरहाल में प्राप्त करने हेतु निदेषित किया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा डीआरसीसी प्रबंधक को मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ निर्धारित योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवाओं अनिर्वाय रूप से उपलबध कराने हेतु निदेशित किया गया। इसको लेकर प्रचार प्रसार का भी निर्देश दिया गया। बैठक में इसी प्रकार बिहार स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

बताया गया कि माह सितम्बर 2023 में बिहार स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में जिले का दूसरा स्थान रहा है। वहीं बैठक में राजस्व की समीक्षा के क्रम में आंतरिक संसाधन के तहत गत वर्ष के वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध वाणिज्य कर, परिवहन, खनन, जिला अवर निबंधक अररिया, अवर निबंधन फारबिसगंज, अवर निबंधन जोकीहाट, राष्ट्रीय बचत, सभी नगर परिषद, माप-तौल, विद्युत, मत्स्य, वन, कृषि, जल संसाधन अररिया, बथनाहा, नरपतगंज एवं सहकारिता विभाग को निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा बैठक में भू-लगान, सैरात बंदोबस्ती, आनलाईन म्युटेशन, परिमार्जन, आनलाईन भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र, अभियान बसेरा, बासगीत पर्चा, लोक भू-अतिक्रमण, जमाबंदी सुधार, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन, पंचायत सरकार भवन, सीडब्लूजेसी, एमजेसी, एलपीए आदि की गहन समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार, अपर समाहर्ता श्री राजमोहन झा, भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया एवं फारबिसगंज, निदेशक डीआरडीए अररिया सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

पटना विमेंस कॉलेज में जैव प्रौद्योगिकी पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

पटनासिटी में चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार!

दानापुर में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने सोनू सिंह को गोलियों से भूना डाला, मौके पर मौत!

error: