बिहार

संपतचक के सोहगी मोड़ के पास झोपड़पट्टी में भीषण आग, आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट से बढ़ा नुकसान

फुलवारीशरीफ, अजित। संपतचक थाना क्षेत्र के सोहगी मोड़ के पास सोमवार को सड़क किनारे स्थित झोपड़पट्टी में अचानक आग लग गई. आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। आग की लपटें फैलते ही झोपड़ीनुमा दुकानों में अफरातफरी मच गई. इसी दौरान एक झोपड़ी में रखा गैस सिलेंडर आग की चपेट में आ गया और तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया. सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आधा दर्जन से अधिक झोपड़ीनुमा दुकानें आग की चपेट में आ गईं।

घटना में सब्जी पूरी, नमकीन, कचरी नीमकी, सैलून,चाय दुकान सहित छोटी-मोटी दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. इन दुकानों के सहारे कई गरीब परिवार सड़क किनारे रहकर वर्षों से अपना जीवन यापन कर रहे थे, जिनकी पूरी रोजी-रोटी इस अगलगी में समाप्त हो गई। सूचना मिलते ही गौरीचक, और गोपालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. दमकल विभाग की कई गाड़ियां भी आग बुझाने के लिए भेजी गईं, लेकिन पटना-गया मुख्य मार्ग पर भारी जाम के कारण दमकल वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में देरी हुई, जिससे आग पर काबू पाने में समय लगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया. घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अगलगी से प्रभावित गरीब दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग की हैं। प्रभावित परिवारों के सामने अब रोजी-रोटी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

Related posts

श्री दादी जी झूलन महोत्सव का भव्य आयोजन

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित

हर घर तिरंगा : किशनगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

error: