उत्तरप्रदेश

अज्ञात कारणों से लगी झोपड़ी में लगी भीषण आग!

बलिया(संजय कुमार तिवारी): गड़वार-पियरिया मार्ग पर कस्बा के कांही वीर बाबा डेरा के समीप गुरुवार की देर शाम को रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारण से आग लग जाने के कारण झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।वहीं झोपड़ी के बाहर बंधी सुअर भी आग की वजह से काफी झुलस गई।कांही वीर बाबा डेरा के समीप सोनू कुमार पुत्र स्व.शिवनाथ राम की रिहायशी झोपड़ी है।गुरुवार की शाम को परिवार के लोग बाजार गए थे वहीं सोनू बाहर बैठे थे।अचानक झोपड़ी में आग लग गई।देखते ही देखते आग ने झोपड़ी को पूरी तरह से अपनी आगोश में ले लिया।झोपड़ी के जल जाने से सोनू के परिवारीजनों के समक्ष रहने का संकट हो गया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

आदि शंकराचार्य जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आत्मज्ञान और युवा जागरण पर जोर:रीना त्रिपाठी

क्रय केंद्रों पर कोटेदारों के ऊपर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा की गोदाम पर बोरा नही दिए तो होगी कार्यवाही

डिजिटल पेमेंट की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी : अशोक वर्मा

error: