बिहार

लावारिस बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद, पुलिस ने दर्ज किया मामला

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन रेड के तहत एक विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान राजकीय रेल पुलिस (GRP) एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्लेटफॉर्म संख्या-01 के हावड़ा छोर पर यात्री शेड में लावारिस हालत में पड़े 07 बैग एवं एक बोरा की तलाशी लेने पर कुल 35.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹3,00,000 बताई जा रही है।

चेकिंग के दौरान यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी इन बैगों को अपना नहीं बताया। संदेह होने पर पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) पाया गया।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: