बिहार

साईं बाबा के वार्षिकोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): श्री साईं महाराज की जय…. श्री साईं महाराज की जय’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मौका था श्री शिव साईं मंदिर प्रबंधक समिति द्वारा आयोजित साईं बाबा के वार्षिकोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या मे साईं भक्तों ने शामिल होकर बाबा के भजनों पर झूमते-नाचते बाबा का गुणगान करते देखे गये। बाबा के जयकारों से पूरा पटनासिटी गूंज उठा।

बतादें की लोदीकटरा के नित्यानंद राय की कुआं स्थित साईं मंदिर मे श्री शिव साईं मंदिर प्रबंधक समिति की ओर से तीन दिवसीय बाबा का वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसको लेकर आसपास के इलाकों मे भक्ति का माहौल बना है। इस अवसर पर कमेटी के महासचिव ओंकार आनंद और कोषाध्यक्ष मदन कुमार ने बताया कि 24 से 26 तक हो रहे आयोजन में पहले दिन शोभायात्रा निकाला जगया हैं। उसके अगले दिन 25 मई को अभिषेक, विशेष साईं पूजन और भजन संध्या तथा 26 मई को भंडारा के साथ वार्षिकोत्सव का समापन हो जाएगा।

Related posts

राजधानी में दिनदहाड़े छात्र की गोली मारकर हत्या!

छठ और सिंदूर पर भद्दा मजाक करने वाले कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर FIR

AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर, स्वास्थ्य मंत्री निशांत का स्मार्ट एम्बुलेंस और डिजिटल बेड मैनेजमेंट पर जोर