बिहार

थाईलैंड के वट अरुण मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल, सोनागोपालपुर की काली पूजा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

फुलवारीशरीफ, अजीत। संपतचक नगर परिषद क्षेत्र के सोनागोपालपुर गांव में दीपावली के अवसर पर आयोजित भव्य काली पूजा इन दिनों श्रद्धालुओं और दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इस वर्ष एकता क्लब की ओर से थाईलैंड के विश्व प्रसिद्ध वट अरुण मंदिर की तर्ज पर भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल बनाया गया है. पंडाल की अद्भुत सजावट और मां काली के दर्शन के लिए संपतचक, पटना सहित आसपास के इलाकों से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं. पूजा स्थल पर लगे विभिन्न प्रकार के झूले और मनोरंजन के साधन बच्चों और युवाओं को खूब आकर्षित कर रहे हैं।

सोनागोपालपुर में पिछले कई वर्षों से दीपावली के अवसर पर भव्य काली पूजा का आयोजन होता आ रहा है. इस वर्ष भी संपतचक के प्रथम प्रखंड प्रमुख पवन कुमार यादव की अध्यक्षता में पूजा समिति ने विशेष तैयारियां की हैं. धार्मिक आयोजन के साथ मेले में मनोरंजन की भी व्यापक व्यवस्था की गई है।

प्रत्येक रात जागरण और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसमें अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. मगही कॉमेडी कलाकार लालटेन राजा, बिनेशर चाचा के नाम से मशहूर राजस्थानी डांसर और प्रसिद्ध गायक ओम प्रकाश अकेला उर्फ बिल्डरवा के पापा की प्रस्तुतियां लोगों के बीच खास आकर्षण बनी हुई हैं।

कार्यक्रम में पहुंचने वाले मुख्य अतिथियों और कलाकारों को नगर परिषद सभापति अमित कुमार तथा सभापति प्रतिनिधि ऋषभ राय उर्फ बंटू सम्मानित कर रहे हैं. दोनों जनप्रतिनिधि श्रद्धालुओं का स्वागत करने के साथ आयोजन में सक्रिय सहयोग भी दे रहे हैं। पूरे आयोजन की व्यवस्था और देखरेख में समिति के सक्रिय सदस्य चंदन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका है. एकता क्लब के सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं. हजारों की भीड़ के बावजूद मेले को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण बनाए रखने के लिए क्लब के सदस्य लगातार जिम्मेदारी निभा रहे हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के साथ बेहतर व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Related posts

फर्जी जमीन और दस्तावेज दिखाकर दो करोड़ से अधिक की ठगी, मुख्य आरोपित रवि रंजन गिरफ्तार!

थाईलैंड के वट अरुण मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल, सोनागोपालपुर की काली पूजा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

थाईलैंड के वट अरुण मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल, सोनागोपालपुर की काली पूजा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़