बिहार

अपराधी को महंत बनाने से रोकने को लेकर आम सभा आयोजित, थानाप्रभारी को सौंपा ज्ञापन

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): बाबा चंचल देव जी का मठ नंद गोला पटना सिटी के अपराधी को महंत बनाने से रोकने को लेकर आज पूर्वी में नंद गोला नागा बाबा का बंगला परिसर में एक आम सभा आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र प्रसाद ने किया. इस कार्यक्रम का संचालन वार्ड पार्षद विनोद कुमार वार्ड नंबर 70 ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से यस निर्णय लिया गया कि बाबा चंचल देव जी का मठ नंद गोला पटना सिटी में वर्तमान महंत जनार्दन देव ने एक कुख्यात अपराधी संतोष कुमार उपाध्याय को कुचक्र रच कर महंत बनाना चाह रहे हैं जो सरासर गलत इसे बिहार धार्मिक न्यास परिषद में विरोध कराया जाए साथ ही सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि कमेटी का निर्माण कर मठ को विकास का कार्य तीव्र गति से बढ़ाया जाए.

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सैकड़ों की संख्या में जनता ने मालसलामी थाना प्रभारी से मिलकर ज्ञापन दिया. आम सभा में राम जी प्रसाद यादव, डॉ वीरेंद्र पासवान, अर्जुन पासवान, गंगासागर शास्त्री, प्रभु दयाल राय, अनीता पांडे, सुनील कुमार, निषाद अविनाश कुमार, पिंकू जी, शैलेंद्र यादव, संतोष कुमार पांडे, पवन कुमार ज्ञानी सहित सैकड़ों लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया. वहीं इस मौके पर सभा में पार्षद विनोद कुमार ने कहा कि कोई भी व्यक्ति समाज से ऊपर नहीं हो सकता है सारा समाज एकजुटता के साथ सामाजिक न्याय एवं राजनैतिक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहें, उन्होंने कहा कि वो कदम से कदम मिलाकर लड़ने को तैयार हैं।

Related posts

जहानाबाद पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

ऑपरेशन आहट के तहत अररिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी व बाल शोषण के खिलाफ जागरूकता अभियान

बिहार की प्रमुख सड़क परियोजनाओं पर नितिन गडकरी से मिले पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र

error: