क्राइमबिहार

रुदल हत्याकांड में मुखिया नृपेंद्र राय सहित 76 नामजद प्राथमिकी दर्ज!

मनेर(आनंद मोहन): रुदल महतो हत्याकांड में मृतक के पत्नी झुनिया देवी ने मुखिया नृपेंद्र राय सहित 76 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसका मनेर थाना कांड संख्या 752/21 दर्ज की गई है। इस केस का अनुसंधानकर्ता मनेर थानाध्यक्ष आलोक कुमार हैं। आलोक कुमार ने कहा कि हत्या कांड में तेजी से कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन आरोपियों को गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है। हत्या का कारण रंगदारी से वसूली को लेकर मानी जा रही है। गौरतलब है कि बीते 21 सितंबर को मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा बालू घाट पर काम कर रहे नाविक मजदूर रूदल महतो को हथियारबंद अपराधियों के द्वारा छाती में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद नाविक मजदूरों में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान वैशाली जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर नयका पहाड़ी गांव के निवासी गौरी महतो का पुत्र 40 वर्षीय रुदल महतो के रूप में हुई है। वहीं स्थानीय मजदूर इंदल पासवान ने बताया कि यहां बराबर रंगदारी को लेकर बालू माफिया गोलीबारी करते रहते हैं। जिससे मजदूर लोग पेट की आग के चलते मजबूरी में काम करते हैं। आये दिन गोलीबारी की साया में हम लोग जी रहे हैं। पुलिस कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करती हैं। मजदूर का कहना है कि मनेर के खासपुर से लेकर सुअरमरवा बालू घाट तक आए दिन बालू माफिया अपने वर्चस्व कायम करने के लिए फायरिंग करते रहते हैं। जिसका खामियाजा बेबस मजदूर को भुगतना पड़ता है।

Related posts

ऑपरेशन आहट के तहत अररिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी व बाल शोषण के खिलाफ जागरूकता अभियान

बिहार की प्रमुख सड़क परियोजनाओं पर नितिन गडकरी से मिले पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र

पटना सिटी शाखा ने विद्यार्थियों को नेत्रदान,अंगदान एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

error: