बिहार

हरिहर नाथ मंदिर सोनपुर में निः शुल्क हेल्थ शिविर लगाया गया – विनोद सम्राट

वैशाली, (न्यूज़ क्राइम 24) सोनपुर में भारत के अग्रणी छोटे व मझौले व्यापारियो का संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट वैशाली के सौजन्य से बिहार के सुप्रसिद्ध मंदिर हरिहरनाथ मंदिर परिसर सोनपुर में आज मेदांता अस्पताल पटना द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें देश के जाने-माने डॉक्टरो एवं उनके सहयोगियों द्वारा सैकड़ो लोगों का मुफ्त चेकअप एवं उपचार किया गया ।

Advertisements
Ad 1

इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार कैट अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा एवं मंदिर परिसर के उपाध्यक्ष विनोद सम्राट, सचिव विजय कुमार सिंह, वैशाली के अध्यक्ष मनोज कुमार निराला एवं अन्य अतिथियों के द्वारा किया गया। बिहार अध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि कैट का प्रयास है की बिहार में सभी जिलों में मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर लगाकर बिहार के लोगों का मुफ्त चेकअप एंंव इलाज कराकर बिहार राज्य को रोग मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है ,अशोक कुमार वर्मा ने कहा की बिहार के मुख्यमंत्री का सपना स्वस्थ बिहार -स्वच्छ बिहार के तट बिहार के सभी जिलों मे निरंतर चलाया जा रहा है इस कार्यक्रम में मेदांता हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ नीरज कुमार आर्थोपेडिक, डॉ राहुल कार्डियो फिजिशियन डॉ स्वेता सिंह डायटिशियन के साथ मेदांता हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर मुकेश कुमार सिंह भी मौजूद थे।पैथोलॉजी रेडक्लिफ के सी सी कार्तिक हेल्थ केयर ने सहयोग दिया था।अंत में उपकोषाध्यक्ष मिथलेश कुमार जी ने ध्यानबाद दिया।

Related posts

यातायात व्यवस्था का एसपी ट्रैफिक ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

कॉलोनियों और अपार्टमेंट में PNG कनेक्शन पर फोकस करें : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ऊंचे स्थानों पर बनेंगे पक्के आश्रय स्थल : मंत्री रत्नेश सादा

error: