बिहार

पटना में शोरूम में लगी भीषण आग

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): खुसरूपुर स्थित नगर नौसा रोड के नजदीक गुरुवार की अहले सुबह हीरो कंपनी के शोरूम में अचानक आग लग गई। आग ने अपनी चपेट में पूरे शोरूम को ले लिया और पूरा शोरूम धू धूकर जलने लगा। आग लगने की सूचना के बाद स्थानीय थाना के पुलिस मौके पर पहुंचकर इसकी जानकारी अग्निशमन दस्ते को दी। अग्निशमन दस्ते की 5 गाड़ियों ने मिलकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच शोरूम में रखी गई दर्जनों गाड़ियां जलकर राख हो गई।

Advertisements
Ad 1

घटना के बारे में आसपास के लोगों ने बताया कि गुरुवार की अहले सुबह लगभग 4:00 बजे खुसरूपुर के मां काली ऑटोमोबाइल हीरो शोरूम में अचानक धुआ उठने लगी। देखते ही देखते धुआ आग का रूप ले लिया और पूरा शोरूम तेजी से जलने लगा। इस बीच आसपास के लोगों के बीच आग लगने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हीरो शोरूम में लगभग 100 से अधिक गाड़ियां थी। जिसमें आधा से ज्यादा गाड़ियां जलकर राख हो गई।

Related posts

मुख्यमंत्री ने बांस घाट क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश

देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के 63वें निर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की

होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, 117 स्थलों पर सुरक्षा बल तैनात

error: