बिहार

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ” साइकिल रैली ” निकली गई

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24)  साइकिल रैली निकाली गई आज दिनांक 8 जुलाई 2025 को जनता दल यूनाइटेड गायघाट सेक्टर अध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पटना सिटी मंगल तालाब से गायघाट डंका इमली गोलंबर तक मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ” साइकिल रैली ” निकली गई।

Advertisements
Ad 1

रैली में जदयू बिहार प्रदेश सचिव अंजनी कुमार पटेल, पटना महानगर अध्यक्ष आसिफ कमाल,गायघाट सेक्टर अध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर, जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता,पटना महानगर पदाधिकारी अजय यादव, आफताब गुड्डू,मनोज शर्मा,गुड्डू पाठक,संजय राज, शाहिद अंसारी,वार्ड अध्यक्ष मुकेश सिन्हा,सुषमा देवी, जदयू महिला प्रकोष्ठ के नेत्री ग़ुल्फ़िशा जब्बी उर्फ सुग्गन,मो रफी,राजीव ठाकुर,रवि विश्वकर्मा रामप्रवेश सिंह,शमीम अहमद,हर्ष चौधरी जी के साथ साथ सैकड़ों साथी शामिल हुए।यह साइकिल रैली गायघाट सेक्टर अंतर्गत पटना सिटी स्थित मंगल तालाब से निकलकर चौक पटना सिटी होते हुए मच्छरहट्टा, गुड़हट्टा, पश्चिम दरवाजा होते हुए,मीना बाजार, चैली टॉल मनोरंजन पंचायत भवन होते हुए,गायघाट डंका इमली गोलंबर पर जाकर समाप्त हुई।रैली में शामिल सभी साथियों ने मतदाता को जागरूक करने हुए संकल्प हमारा टूटे नहीं,एक भी मतदाता छूटे नहीं। इत्यादि नारा लगाते हुए आगे चल रहे थे।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: