बिहार

नेपाल के विराटनगर में बिजली के करंट लगने से बिहार के भागलपुर के दम्पती की घटनास्थल पर मृत्यु

अररिया, रंजीत ठाकुर जोगबनी सीमा से सटे विराटनगर के बूढीगंगा गाँवपालिका वार्ड- संख्या-05 नयाँ टोल में बिजली के करंट के चपेट में आने से बुधबार को बिहार के भागलपुर निवासी वृद्ध दम्पती की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई ।
जिला पुलिस कार्यालय मोरंग के पुलिस प्रवक्ता डीएसपी ज्ञानेन्द्रबहादुर बस्नेत के अनुसार भागलपुर निवासी 75 वर्षीय कैलाश मण्डल व उनकी पत्नी 72 वर्षीय कुमादेवी मण्डल की मृत्यु हुई है ।

जानकारी अनुसार पानी मोटर में विद्युत प्रवाह के कारण मौत होने की बात कही जा रही है। बताया जाता है की भारतीय वृद्ध दम्पती बूढीगंगा में देवनारायण चौधरी के फुस का घर भाड़ा में लेकर खेती करने की बात पुलिस ने कही है। डीएसपी बस्नेत के अनुसार करेंट लगने से दोनों की मौत घटनास्थल में ही होने की बात प्रारम्भिक अनुसन्धान से सामने आई है । वहीं इलाका पुलिस कार्यालय नेमुवा से इंस्पेक्टर प्रवीण खड्का के नेतृत्व की टीम के द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित किया गया है । वहीं कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजन को सुपुर्द करने की बात पुलिस ने कही है।

Related posts

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

चक्रवात अर्नब के बाद बारिश और जलजमाव से बढ़ा संक्रमण का खतरा

डॉ. आर.के. सिन्हा का निधन पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : रत्नेश कुशवाहा