बिहार

पटना में विरोध मार्च निकालने के दौरान हुए लाठीचार्ज की घटना में एक बीजेपी नेता की मौत!

पटना(न्यूज क्राइम 24): पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां पुलिस की लाठीचार्ज में घायल एक बीजेपी नेता की मौत हो गयी है। बीजेपी नेता ने पीएमसीएच में दम तोड़ दिया है। बिहार विधानसभा तक विरोध मार्च निकालने के दौरान हुए लाठीचार्ज में एक बीजेपी नेता की हुई मौत। पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने बीजेपी मार्च कर रहे भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज किया था, जिसमें बीजेपी नेता विजय कुमार सिंह घायल हो गए थे। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। विजय कुमार सिंह जहानाबाद नगर में बीजेपी के महामंत्री थे।

Advertisements
Ad 1

आपको बतादें की शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी नेताओ और कार्यकर्ताओं पर बिहार की पुलिस के जवानों ने बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाईं।इस दौरान न सिर्फ बीजेपी विधायकों और सांसद को जानवरों की तरह पीटा गया था। यही नहीं  महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं बख्शा गया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित कई बीजेपी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है।

Related posts

एलपीजी गैस संकट पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

रसोई गैस की किल्लत एवं बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ शेखपुरा में कांग्रेस का प्रदर्शन , पीएम का पुतला दहन

अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

error: