बिहार

गुरु नानक जी महाराज की बड़ी प्रभात फेरी निकाली गई।

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम24): गुरु नानक जी महाराज के 552 वाँ प्रकाश उत्सव के आगाज का पांचवा दिन है और अहले सुवह पांचवा बड़ी प्रभात फेरी निकाली गई ! बही तख़्त श्री हरिमंदिर से पन्च प्यारे के अगुआई में निकाले गये प्रभात फेरी में हजारो की संख्या में सिक्ख श्रद्धालु उपस्थित हुए । वही हाथी घोड़ा और बैंड बाजा के साथ निकाली गई प्रभात फेरी के साथ- साथ सिख श्रद्धालु गुरु महाराज के कीर्तन भजन गाते हुए नजर आये। बही बड़ी प्रभात फेरी गुरुद्वारा से प्रारंभ हो कर पटना साहिब स्टेशन के रास्ते नगर भ्रमण करते हुए पुनः तख़्त श्री हरमंदिर पहुँचा ! जो बड़ी और अंतिम प्रभात फेरी के रूप समाप्त हुआ । बही 18 नबम्बर को गुरु के बाग से नगर कृतन निकाला जाएगा। साथ ही 19 नवंबर को गुरु नानक जी महाराज का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा।

Related posts

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 5400 पाउच शैंपू के साथ बाइक सवार गिरफ्तार!

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद