बिहार

संविधान दिवस और नशा मुक्ति दिवस पर बच्चों को किया जागरूक

फुलवारीशरीफ, अजीत। प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी, फुलवारी शरीफ में गुरुवार को संविधान दिवस और नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बच्चों को भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई. साथ ही नशे से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया।

इस अवसर पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद किया गया. शिक्षकों और बच्चों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया. बच्चों को बताया गया कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है और देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संविधान का सम्मान करे।

कार्यक्रम में नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है. इससे परिवार और समाज पर भी बुरा असर पड़ता है. नशे की आदत से व्यक्ति का जीवन प्रभावित होता है और परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस दौरान शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया. सभी ने स्वस्थ, शिक्षित और नशामुक्त समाज बनाने में अपना योगदान देने की बात कही। इस अवसर पर शिक्षिका नीतू शाही ने कहा कि संविधान का सम्मान करना और नशामुक्त समाज का निर्माण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार और सही आदतें अपनानी चाहिए, ताकि वे आगे चलकर जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

Related posts

मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, रेत पर लिखा ‘बिहार का सर्वांगीण विकास’

2 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा श्री मंगशीर वदी नवमी महोत्सव 2026, दादी मंदिर में होगा भव्य आयोजन

तख्त श्री पटना साहिब में ‘लंगर ऑन व्हील्स’ की शुरुआत, जरूरतमंदों तक पहुंचेगा गुरु का लंगर