बिहार

प्रशासनिक व्यवस्था की खुली पड़ताल, प्रमंडलीय आयुक्त ने फारबिसगंज प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

अररिया, रंजीत ठाकुर। पूर्णिया प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार (भा.प्र.से.) ने गुरुवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत फारबिसगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। आयुक्त के पहुंचते ही कार्यालय परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय में संधारित विभिन्न अभिलेखों, पंजियों और विभागीय दस्तावेजों का अवलोकन करते हुए उनके रखरखाव एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों से कार्यालय के दैनिक कार्यों, प्रशासनिक गतिविधियों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में पूछताछ की।

आयुक्त ने अधिकारियों से योजनाओं के संचालन में आ रही समस्याओं और कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से संचालित करने पर जोर दिया। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने तथा कार्यालय की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने को कहा। प्रमंडलीय आयुक्त के इस निरीक्षण को प्रखंड एवं अंचल स्तर पर प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा और व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, रेत पर लिखा ‘बिहार का सर्वांगीण विकास’

2 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा श्री मंगशीर वदी नवमी महोत्सव 2026, दादी मंदिर में होगा भव्य आयोजन

तख्त श्री पटना साहिब में ‘लंगर ऑन व्हील्स’ की शुरुआत, जरूरतमंदों तक पहुंचेगा गुरु का लंगर