बिहार

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रविशंकर प्रसाद ने सैकड़ों लाभार्थियों को सौंपे योजनाओं के कार्ड

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने बिहार की पावन भूमि वैशाली से लगभग ₹34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं शुभारंभ कर बिहार के विकास को ऐतिहासिक गति दी। साथ ही, गंगा नदी पर नवनिर्मित भव्य “नीतीश सेतु” का लोकार्पण कर बिहारवासियों को एक अभूतपूर्व सौगात समर्पित की।

इस ऐतिहासिक अवसर पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्री रविशंकर प्रसाद सम्मिलित हुए। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी का ओजस्वी उद्बोधन सुना और विकसित बिहार के उनके संकल्प व विजन को आत्मसात किया।

इस अवसर पर श्री प्रसाद ने NDA सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सैकड़ों लाभार्थियों को संबंधित योजना का कार्ड वितरित कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर श्री प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के सशक्त नेतृत्व में डबल इंजन की NDA सरकार बिहार को विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रही है।श्री प्रसाद ने प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी जब भी बिहार आते हैं, बिहार के लिए अनेक सौगातें लेकर आते हैं। इसके लिए समस्त बिहारवासी हृदय से उनका धन्यवाद करते हैं।

Related posts

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

वंचित समाज के बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ने की पहल, टेलीस्कोप से ग्रह-तारों का करेंगे दीदार

पूर्व विधान पार्षद अनवर अहमद की स्मृति में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 12 स्कूलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम