बिहार

पटना यातायात पुलिस का ‘लाइन डे’ आयोजित, पुलिसकर्मियों की समस्याओं और विभागीय मामलों की हुई समीक्षा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना यातायात पुलिस की ओर से यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के कार्यालय में ‘लाइन डे’ का आयोजन किया गया। इस दौरान ऑर्डरली रूम एवं अनुरोध कक्ष के माध्यम से पुलिसकर्मियों के कल्याण, अनुशासन और विभागीय मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों की विभिन्न समस्याओं, अनुरोधों एवं अवकाश आवेदनों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया। वहीं, ड्यूटी के दौरान फील्ड में तैनात जवानों को आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।

Related posts

छठ घाट निर्माण कार्य का विधायक श्याम रजक ने किया उद्घाटन, कहा- छठ व्रतियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

छठ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए नदी-तालाबों पर उमड़ी भीड़

छठ घाट की सजावट और सफाई के दौरान पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, परिवार में मचा कोहराम