बिहार

छठ घाटों का विधायक श्याम रजक ने किया निरीक्षण, पूजा से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

फुलवारीशरीफ, अजीत। जदयू विधायक श्याम रजक ने गुरुवार को निवर्तमान चेयरमैन मो आफताब आलम के साथ फुलवारी शरीफ के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान शिव मंदिर स्थित छठ घाट, फुलवारी शरीफ ब्लॉक छठ घाट और बहादुरपुर छठ घाट का जायजा लिया. इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में सकरैचा, धरायचक, धनुकी, महवानों, महुआबाग, बघपुर और चिहुट समेत आसपास के तमाम छठ घाटों का निरीक्षण किया. विधायक ने संबंधित अधिकारियों को छठ व्रतियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक श्याम रजक ने नगर प्रशासक को छठ पूजा से पहले सभी घाटों पर समुचित साफ-सफाई, पथ प्रकाश, सीसीटीवी कैमरे और मेडिकल कैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाटों पर किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. पूजा से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। इस दौरान फुलवारी शरीफ के अंचलाधिकारी, नगर प्रशासक, नगर जदयू अध्यक्ष सह निवर्तमान वार्ड पार्षद शाहबाज हुसैन उर्फ मिन्हाज, भीम पंडित, रमेश यादव, गुड्डू रजक, मो जावेद, मो सुहैल, लेबर इंचार्ज शंभू कुमार और विनोद महतो मौजूद रहे. वहीं फुलवारी शरीफ ब्लॉक छठ घाट के निरीक्षण के दौरान जदयू अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, राजू रजक सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

अपराध की योजना बना रहे दो बदमाश और दो विधि-विरुद्ध किशोर गिरफ्तार, लोडेड देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद!

मदरसों की सुरक्षा के लिए इमारत शरिया का बड़ा फैसला, कानूनी पहचान से लेकर शिक्षा सुधार तक 10 प्रस्ताव पारित

तालाब में डूबकर तीन बच्चियों की मौत से टूटे परिवारों से मिले विधायक श्याम रजक, चार-चार लाख मुआवजे का भरोसा