बिहार

श्री चैतन्य मंदिर में धूमधाम से मना गोवर्धन पूजा महोत्सव, नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने किए दर्शन-पूजन

पटना सिटी : न्यूज़ क्राइम 24 : गाय घाट स्थित ऐतिहासिक श्री चैतन्य मंदिर (ठाकुरबाड़ी) में गोवर्धन पूजा महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा गोवर्धन भगवान की भव्य प्रतिमा बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। महोत्सव में नागालैंड के राज्यपाल श्री नंद किशोर यादव, पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा भी शामिल हुए। उन्होंने गोवर्धन भगवान एवं मंदिर में स्थापित ठाकुर जी के दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं प्रसिद्ध व्यवसायी व समाजसेवी नितिन कुमार रिंकू ने महाप्रसाद वितरण सहित पूजा की सभी प्रमुख व्यवस्थाओं का संचालन किया। वहीं, वरिष्ठ समाजसेवी शशि शेखर रस्तोगी का भी आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस दौरान नितिन कुमार रिंकू ने कहा कि ऐतिहासिक मंदिर की धार्मिक परंपरा से जुड़कर भगवान गोवर्धन की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक एकता और सौहार्द को मजबूत करना है। वहीं, शशि शेखर रस्तोगी ने कहा कि गोवर्धन पूजा सनातन संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहयोग कर आत्मिक शांति मिलती है। मंदिर के सेवायत एवं श्री चैतन्य मंदिर न्यास समिति के सचिव सदानंद गोस्वामी ने बताया कि ठाकुरबाड़ी में गोवर्धन पूजा की परंपरा कई सौ वर्षों से चली आ रही है। इस परंपरा को बनाए रखने में नितिन कुमार रिंकू एवं शशि शेखर रस्तोगी का सराहनीय योगदान रहा है। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच भव्य महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘जय गोवर्धन महाराज’ के जयकारों से गूंज उठा।

Related posts

सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक में डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, दो महिला समेत चार गिरफ्तार!

छठ घाटों की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

तेजस्वी यादव के 37वें जन्मदिन पर सामाजिक सद्भावना दिवस समारोह में शामिल हुए विधायक डॉ. रामानंद यादव, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की