बिहार

हर चेहरे पर मुस्कान, महादलित टोलों में जिला प्रशासन ने बाँटी दीपावली की खुशियाँ

मुख्यमंत्री, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार के निर्देशानुसार जहानाबाद जिला पदाधिकारी,श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया सहित सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न महादलित टोलों में पहुँचकर स्थानीय परिवारों एवं बच्चों के साथ दीपावली मनाई।

जिला पदाधिकारी की सहभागिता: रतनी फरीदपुर प्रखंड के रघुनीचक महादलित टोला में बच्चों एवं परिवारों संग दीप प्रज्वलित कर दीपावली की खुशियाँ साझा कीं।

खुशियों का वितरण: बच्चों के बीच मिठाइयाँ, खिलौने एवं छुङछुङी वितरित किए तथा रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर उत्सव को यादगार बनाया।

जनसंवाद: जिला पदाधिकारी ने स्थानीय लोगों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुनकर उनके समाधान हेतु संवाद किया।

जिलेभर में उत्सव: उप विकास आयुक्त सहित सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न महादलित टोलों में बच्चों एवं परिवारों के साथ दीपावली मनाई।

माननीय मुख्यमंत्री की हर घर तक रोशनी, हर परिवार तक खुशियाँ एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक त्योहार का उल्लास पहुँचाने की सोच को जिला प्रशासन, जहानाबाद ने साकार किया।

Related posts

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी

मोतिहारी में तीन खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 3.62 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ जब्त!

लावारिस बुजुर्ग महिला को मिला सहारा, मदर टेरेसा सेवाकेंद्र में रखकर की जा रही देखभाल पहचान की अपील