बिहार

ट्रेन में यात्री से मारपीट, गाली-गलौज एवं जबरन अवैध वसूली कर रुपये छीनने वाले पाँच अभियुक्त गिरफ्तार!

घटना का विवरण :

दिनांक 02.11.2026 को रेल नियंत्रण कक्ष (Control Room), पटना से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 12296 (संघमित्रा एक्सप्रेस) के साधारण कोच में यात्रा कर रहे यात्री माजिद आलम के साथ कुछ किन्नरों द्वारा मारपीट, गाली-गलौज एवं जबरन अवैध वसूली करते हुए रुपये छीन लिए गए हैं। घटना के दौरान विरोध करने पर यात्री के साथ मारपीट एवं दाँत काटकर घायल करने की बात भी सामने आई।

प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं सनहा जाँच के क्रम में रेल थाना बक्सर के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० मनी चंद पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। दिनांक 02.11.2026 को समय करीब 21:30 बजे प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन बक्सर पहुँचा गया। ट्रेन के प्लेटफॉर्म संख्या-02 पर आगमन के पश्चात ट्रेन के साधारण कोच के पास मार्गरक्षी दल (Train Escort Party) एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सहयोग से घटना में संलिप्त पाँचों अभियुक्तों को अभिरक्षा में लिया गया।

पुलिस कार्रवाई एवं बरामदगी :

अभियुक्तों की तलाशी के क्रम में पीड़ित यात्री से छीने गए कुल ₹1,500/- (एक हजार पाँच सौ रुपये) बरामद किए गए। बरामद नकदी को विधिवत जब्त करते हुए सभी पाँच अभियुक्तों को विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :

  1. रुबेन उर्फ सोनिया, उम्र करीब 19 वर्ष।
  2. टोनी उर्फ सुम्या, उम्र करीब 20 वर्ष।
  3. अजहर उर्फ खुशी, उम्र करीब 21 वर्ष।
  4. बानो उर्फ चंपा, उम्र करीब 26 वर्ष।
  5. मिराज उर्फ बिजली, उम्र करीब 19 वर्ष।

पता : सभी साकिन–थाना बिहिया, जिला भोजपुर (बिहार)।

बरामद सामान का विवरण :

  • पीड़ित यात्री से छीने गए ₹500/- के तीन नोट, कुल ₹1,500/-।

कांड का विवरण :

इस संबंध में रेल थाना बक्सर कांड संख्या-233/26, दिनांक-02.11.2026, धारा-126(2), 115(2), 304(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। कांड का अनुसंधान पु०अ०नि० अखिलेश यादव को सौंपा गया है। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

रेल पुलिस की अपील :

रेल पुलिस यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। यात्रियों से अपील है कि ट्रेन यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, जबरन वसूली अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेल पुलिस या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें।

Related posts

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां तेज प्रशासन ने किया सड़कों का निरीक्षण

पटना यातायात पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, कर्मियों की समस्याओं और विभागीय मामलों की हुई समीक्षा

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, 135 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र