बिहार

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के मार्गदर्शन में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा अब्दुल बारी नगर भवन में युवा संवाद नशामुक्ति की ओर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला पदाधिकारी का संदेशनशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस एवं मद्य निषेध विभाग आपूर्ति (Supply Side) पर कार्रवाई कर रहे हैं, जबकि मांग (Demand Side) कम करने के लिए युवाओं में जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन आवश्यक है।

नशा एवं मानसिक स्वास्थ्य का गहरा संबंध दोनों समस्याएँ एक-दूसरे को प्रभावित करती हैं, जिससे व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, परिवार तथा समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। समाधान हेतु संवाद, परामर्श एवं सामाजिक सहभागिता जरूरी है।

अनाम प्रश्न पेटिका की अभिनव पहल जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार चार शिक्षण संस्थानों में स्थापित प्रश्न पेटिकाओं से विद्यार्थियों की जिज्ञासाएँ एकत्रित की गईं।

विशेषज्ञों का मार्गदर्शन आईजीआईएमएस, पटना की डॉ. निष्का सिन्हा एवं सुश्री प्रिया तथा सदर अस्पताल की डॉ. शिखा ने नशे के वैज्ञानिक कारणों, मानसिक स्वास्थ्य, साथियों के दबाव एवं बचाव के उपायों पर जानकारी दी।

पॉडकास्ट शैली में संवाद सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा श्रीमती अर्पणा झा द्वारा तीनों विशेषज्ञों के साथ अनाम प्रश्नों पर विशेष प्रश्नोत्तर आयोजित किया गया।

खुलकर बोले युवा 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने खुले संवाद में अपनी समस्याएँ एवं जिज्ञासाएँ साझा कीं, जिनका विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक समाधान बताया।

शपथ नशामुक्ति पर प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए गए तथा सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

जिला प्रशासन की अपील युवा नशामुक्त बिहार अभियान के सक्रिय सहभागी बनें तथा अपनी समस्याएँ एवं सुझाव जिला प्रशासन के साथ साझा करें।

Related posts

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ

उत्पाद विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1,353 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद!

हथियारों की खेप, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन के साथ दो गिरफ्तार