बिहार

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

पटनासिटी, रॉबीन राज। पटनासिटी के चौक स्थित 9tees Cafe में दिवाली के पूर्व पहली बार दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने विभिन्न प्रकार के गेम्स और गीत-संगीत का आनंद लिया। इस आयोजन के माध्यम से Gen-Z को एक मंच पर जोड़ने और आपसी मेल-जोल बढ़ाने की पहल की गई।

आयोजन से जुड़े टीम सदस्यों ने बताया कि पढ़ाई और रोजमर्रा की व्यस्तता के कारण युवाओं पर रहने वाले तनाव को कम करने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इससे युवाओं को एक-दूसरे से मिलने, अपनी प्रतिभा दिखाने और आपसी समझ विकसित करने का अवसर मिलता है।

उन्होंने बताया कि 9tees Cafe के माध्यम से युवाओं को 90 के दशक की थीम वाला अनुभव देने की भी कोशिश की जा रही है। टीम सदस्यों के अनुसार, फिलहाल पांच टीमों ने मिलकर इस पहल की शुरुआत की है। आने वाले समय में और सदस्यों को जोड़कर बड़े स्तर पर ऐसे आयोजनों की योजना है। इस मौके पर गुरवीर, माही, विकास, रेयांस, मनी एवं सौरभ कसेरा समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

Related posts

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा

छठ गीतों पर कथित अश्लील डांस का मामला, पटना पुलिस पोर्टल पर की गई शिकायत