बिहार

महावीर कैंसर संस्थान में पिंक वॉक, कैंसर सर्वाइवर्स सम्मानित

फुलवारीशरीफ, अजीत। स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मंगलवार को महावीर कैंसर संस्थान, पटना की ओर से पिंक वॉक निकाली गई. संस्थान परिसर से शुरू होकर मुख्य सड़क तक पहुंची इस वॉक में चिकित्सकों, नर्सों और कर्मचारियों समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. सभी गुलाबी कपड़े, टोपी और रिबन पहनकर स्तन कैंसर जागरूकता के संदेश लिखे पोस्टर लेकर चल रहे थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह ने कहा कि स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं।

संस्थान की चिकित्सा निदेशक डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि स्तन में गांठ या असामान्य बदलाव दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए. समय पर जांच और शुरुआती पहचान से मरीज की जान बचाई जा सकती है. उन्होंने महिलाओं से नियमित स्वयं जांच और मैमोग्राफी कराने की अपील की।

संस्थान के निदेशक प्रशासन डॉ. बी. सन्याल ने महिलाओं से अपने परिवार और आसपास की अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने की अपील की. चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एल. बी. सिंह ने बताया कि संस्थान की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

एसोसिएट निदेशक डॉ. विनीता त्रिवेदी ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं की निःशुल्क मैमोग्राफी की गई और इलाज के बाद स्वस्थ हुए दर्जनों कैंसर सर्वाइवर्स को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में डॉ. सुबोध कुमार सिन्हा, डॉ. ऋचा चौहान, डॉ. रीता रानी, डॉ. सी. खंडेलवाल, डॉ. टी. आर. रहमान, डॉ. अंजली, डॉ. अनन्या और डॉ. संजय झा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

अपराध की योजना बना रहे दो बदमाश और दो विधि-विरुद्ध किशोर गिरफ्तार, लोडेड देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद!

मदरसों की सुरक्षा के लिए इमारत शरिया का बड़ा फैसला, कानूनी पहचान से लेकर शिक्षा सुधार तक 10 प्रस्ताव पारित

छठ घाटों का विधायक श्याम रजक ने किया निरीक्षण, पूजा से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश