पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार पटना जनता दल यूनाइटेड के कर्मठ नेता मुकेश कुमार ठाकुर को जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर जदयू पटना साहिब के साथियों में हर्षौल्लास के साथ बधाई एवं शुभकामनाओं का तांता लग गया। इस मौके पर भद्रघाट पटना सिटी स्थित हमारे आवासीय कार्यालय में आकर जदयू के नेता आसिफ कमाल अंजनी पटेल,अमित कुमार सिंह,शैलेश कुमार यादव,मुकेश सिंहा अंकित वर्मा ,राहुल खंडेलवाल, बाबू भाई,गुड्डू पाठक आफताब गुड्डू, अजय यादव ,धर्मेंद्र पटेल,विक्की निषाद राहुल चौधरी, अमन कुशवाहा, संजीव कुशवाहा के साथ साथ कई गणमान्य साथियों ने अंगवस्त्र एवं फूल माला देकर सम्मानित कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। इसके अलावा NDA के कई गणमान्य नेता गण,साथी गण फोन,सोशल मीडिया द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मुकेश कुमार ठाकुर ने संगठन में एक नई बड़ी जिम्मेवारी देने के लिए जदयू के सर्वमान्य नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ,जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा,जदयू के माननीय बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा,खगड़िया विधानसभा के माननीय विधायक सह जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री बबलू कुमार मंडल जी के साथ साथ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।
