दिल्ली, (न्यूज़ क्राइम 24) देश की 140 करोड़ जनता,जो सुख-शांति के साथ भारत के विकास में सहयोग कर रही है, उसे अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। और यह कौन कर रहा है? ये दो अराजकतावादी समूह हैं, जिनमें एक ‘INDI गठबंधन’ के नेता राहुल गांधी और दूसरे गुट का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल के सहयोगी CJP कर रहे हैं।राहुल गांधी जी, आपके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और INDI गठबंधन के लोग कर रहे हैं, तथाकथित युवा नेतृत्व जो कह रहा है, भारत का युवा उसे देख रहा है।हम यह सुनिश्चित करेंगे कि देश की जनता शांति और विकास के मार्ग पर आगे बढ़े, और आपके द्वारा दिए गए विश्वास के साथ हम सब मिलकर विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे।देश के बाहर या भीतर सक्रिय ऐसी सभी ताकतों से हम पूरी सख्ती से निपटेंगे।
