पंजाब

ज्वेलर्स की दुकान से 10 लाख के ज्वेलरी चोरी करने वाले शातिर मामा भांजा गिरफ्तार!

पानीपत, धर्मवीर शर्मा : सिवाह में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने मामा-भांजे की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अनुज निवासी मछरौली और दीपक निवासी गन्नौर के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 20 और 35 साल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। वारदात में शामिल तीसरा आरोपी अभी फरार है।इस मामले में बहन की ससुराल का एंगल भी सामने आया है। आरोपी दीपक की बहन की शादी पानीपत के सिवाह गांव में हुई है और दीपक का वहां आना-जाना रहता था। पुलिस के मुताबिक, दीपक इस चोरी की वारदात का मुख्य आरोपी है।

मामा-भांजे पर ज्वेलर्स की दुकान से जेवरात चोरी करने का आरोप है। दोनों कथित तौर पर चोरी के जेवरात बेचकर जल्द अमीर बनना चाहते थे।वारदात के बाद दोनों आरोपी चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात उत्तर प्रदेश में बेचने के लिए जा रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें सेक्टर-24 के पास काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी और छीना-झपटी के मामले दर्ज हैं। अब पुलिस फरार तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।डीएसपी मुख्यालय विकास चहल ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं। वारदात में शामिल तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

दारू चढ़ी, सनक जागी हाईटेंशन टावर पर चढ़ने की लगी रेस दो यार चढ़ गए 100 फीट

डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दो पुलिस बोली रात 10 बजे के बाद आवाज नीचे गिरा दो

नेताओं का काफिला हल्दाना चौकी पर रोका पूर्व विधायक बलबीर बाल्मीकि और कुंवर सिंह छौक्कर डिटेन

error: