पानीपत, धर्मवीर शर्मा : पानीपत की मुखीजा कॉलोनी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान 35 वर्षीय शीतल के रूप में बताई जा रही है, जो एक निजी स्कूल में टीचर थी।जानकारी के अनुसार, शीतल सुबह घर से स्कूटी पर सवार होकर अपने स्कूल के लिए निकली थी।
रास्ते में मुखीजा कॉलोनी के पास वह एक अन्य निजी स्कूल की बस की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि शीतल 10 साल के बेटे की मां थी। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जानकारी जुटाई जा रही है।
