बिहार

इंडिया गठबंधन के आह्वान पर पटना जिले के सभी प्रखंडों में होगा पुतला दहन, 8 अक्टूबर को लोक भवन मार्च

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना जिला इंडिया गठबंधन की बैठक राजद प्रदेश कार्यालय में राजद जिला अध्यक्ष दीनानाथ सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पटना जिला के इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल मौजूद रहे।बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा लोकतंत्र की सबसे जवाबदेह करवाई में धांधली एवं एस आई आर के जरिए नागरिकों के मौलिक अधिकार पर हमले को लेकर सभी ने गहरा आक्रोश जाहिर किया।

फिर सभी ने सर्व समिति से इंडिया गठबंधन के राज्य स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णयों को सफल बनाने की योजना बनाई। जिसमें 7 अक्टूबर को जिले के सभी प्रखंडों में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा एवं 8 अक्टूबर को पटना में लोक भवन मार्च को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में राजद पटना जिला अध्यक्ष दीनानाथ सिंह यादव, महासचिव अफरोज आलम, भाकपा पटना जिला सचिव विश्वजीत कुमार, भकपा माले के पूर्व विधायक गोपाल रविदास, जिला सचिव जितेंद्र कुमार, माकपा जिला सचिव शिवकुमार विद्यार्थी, सुजीत कुमार, कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंदन कुमार, कमलेश पांडेय, वीआईपी के राजू बिंद, राजद महानगर अध्यक्ष महताब आलम, राजद नेत्री मुकुंद सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

धमदाहा अनुमंडल अस्पताल के औचक निरीक्षण में मिलीं भारी कमियां, सिविल सर्जन व प्रशासन को लगी सख्त फटकार

सहयोग शिविर एवं सहयोग पोर्टल पर आम जनता से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का प्रभावी निष्पादन करें : डीएम

पीड़िता को देखते साहव खुद बुलाते है : एसपी जितेंद्र कुमार

error: