बिहार

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बच्चों को सुरक्षित, संवेदनशील और बाल-मित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पटना जिले के प्रत्येक थाना में Child Help Desk/Child Corner की स्थापना की गई है। पटना पुलिस की ओर से इस पहल के तहत बच्चों को पुलिस से सहज संवाद करने और अपनी समस्याएं बिना भय या संकोच के साझा करने के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना, श्री संकेत कुमार ने बच्चों से संवाद कर उन्हें Child Help Desk/Child Corner की सुविधाओं और इसके उद्देश्य की जानकारी दी। इस दौरान बच्चों को अपनी समस्याओं को खुलकर साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

बालिकाओं से संवाद और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए योग्य महिला पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। Child Help Desk/Child Corner पर आने वाले बच्चों की समस्याओं को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ सुना जाएगा तथा आवश्यकता के अनुसार उचित सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

पटना पुलिस के अनुसार, संबंधित पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर Child Help Desk/Child Corner पर प्रदर्शित और सक्रिय रहेंगे, ताकि बच्चे या उनके अभिभावक आवश्यकता पड़ने पर संपर्क कर सकें। अभिभावकों और परिजनों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आवश्यक एवं विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पटना पुलिस ने बच्चों और उनके परिजनों से किसी भी आवश्यकता या सहायता के लिए Child Helpline 1098 पर संपर्क करने की अपील की है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे उपलब्ध है। पटना पुलिस के अनुसार, बच्चों की आवाज सुनना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचीं अभिनेत्री यामी गौतम, दरबार साहिब में टेका मत्था

error: