बिहार

शेखपुरा में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम, डीएम ने दिया स्वच्छता का संदेश

शेखपुरा,  उमेश कुमार : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिला पदाधिकारी ने की।

कार्यक्रम में डीएम ने दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों और देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि दोनों का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी, त्याग और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। इसके बाद डीएम ने गांधी जी और शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। सभी अधिकारियों और कर्मियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जयंती पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए डीएम, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त सहित अधिकारियों ने समाहरणालय परिसर में साफ-सफाई की और पौधारोपण किया।

मौके पर अपर समाहर्ता, डीडीसी, सिविल सर्जन, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, एसडीएम समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित

error: