बिहार

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 6 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) बथनाहा की आई समवाय फुलकाहा, बाह्य सीमा चौकी पथरदेवा और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने नेपाल से भारत की ओर आ रहे तीन आरोपियों को 6 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 की रात सीमा स्तंभ संख्या 184 से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर की गई।

संयुक्त विशेष गश्ती के दौरान टीम ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर तीनों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्मण दास (32), पिता स्व. राम बदन दास, ग्राम-पोस्ट नाथुद्वार, थाना खानपुर, जिला समस्तीपुर; चंदन कुमार महतो (29), पिता अरुण महतो, ग्राम-पोस्ट नाथुद्वार, थाना खानपुर, जिला समस्तीपुर; तथा गुल मोहम्मद (28), पिता हबीज, ग्राम-पोस्ट भांगही, थाना फुलकाहा, जिला अररिया के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान गांजा के अलावा तीन मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल, 27,500 रुपये भारतीय मुद्रा तथा 405 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद की गई। बरामद मोटरसाइकिलों में एक का पंजीकरण नंबर BR 33BP 8742 बताया गया है, जबकि दूसरी बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं हो सका।

सहायक सेना नायक फुलकाहा राणा कुमार ने बताया कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए SSB और बिहार पुलिस द्वारा लगातार संयुक्त गश्त एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नेपाल से भारत की ओर आ रहे तीन संदिग्धों को 6 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया। बरामद सामान और गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए बथनाहा थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।वहीँ बथनाहा थाना पुलिस कार्रवाई कर आज हिरासत में अररिया भेजने की तैयारी कर रही है।

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में ‘सुर नृत्यम् : एक संगम’ कार्यक्रम आयोजित

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बथनाहा रेलवे स्टेशन पर श्रमदान, पौधरोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान, युवाओं ने लिया सेवा और देखभाल का संकल्प

error: