पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) शनिवार को वर्ल्ड एन्वर्यांमेंट हेल्थ डे के उपलक्ष में लायंस क्लब ऑफ़ पाटलिपुत्र सेवा के सौजन्य से राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र नगर सह बापू स्मारक महिला उच्च विद्यालय, राजेंद्र नगर के प्रांगन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 30 से अधिक पौधे जैसे मोहोगनी, सागवान, आंवला, शीशम आदि लगाकर पर्यावरण सुरक्षा का सशक्त संदेश प्रसारित किया गया. कार्यक्रम में स्कूल के छात्राओं एवं शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ वृक्षारोपण किया. इस अवसर पर “एक बच्चा, एक पेड़, यही है सच्चा पर्यापरण प्रेम” का स्लोगन दिया गया. इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ पाटलिपुत्र सेवा के प्रेसिडेंट डॉ. परमेश्वर प्रसाद, क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रोफेसर आर.आर.सहाय, डॉ. गौरव वैद्य, लायन आनंद कुमार, उत्तम तिब्ड़ेवाल, राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र नगर के प्रभारी प्राचार्य राकेश कुमार, शिक्षक सारिका स्वरुप, नुरुल अबसर एवं विजय शंकर, स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थी के साथ अन्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ पाटलिपुत्र सेवा के प्रेसिडेंट एवं शिशु रोग विशेषग्य डॉ. परमेश्वर प्रसाद ने कहा कि क्लब के प्रमुख उद्देश्यों में पर्यावरण सुरक्षा भी है. वर्तमान समय में यह सबकी जिम्मेदारी है कि पर्यावरण सुरक्षा के बारे में जागरूक हों और अपने घरों एवं संस्थानों के परिसर में वृक्षारोपण करें तथा पर्यावरण सुरक्षा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। डॉ. प्रसाद ने बताया कि भविष्य में इस तरह के और वृक्षारोपण कार्यक्रम लायंस क्लब ऑफ़ पाटलिपुत्र सेवा द्वारा आयोजित किए जायेंगे।
