बिहार

बिहार और पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में पुन : चुनाव कराने की मांग की गई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय जनता दल की ओर से पटना सहित सम्पूर्ण बिहार में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया गया। पटना में इनकम टैक्स गोलंबर पर पुतला दहन पटना जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ सिंह यादव के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता एजाज अहमद ने बताया कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के आह्वान पर पूरे राज्य भर में जिला मुख्यालयों पर और पटना में जिला पटना जिला राजद की ओर इनकम टैक्स गोलंबर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता का पुतला दहन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रीय जनता दल के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

इन्होंने ने बताया कि जुलूस राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय से नारा लगाते हुए निकला। और वीर चंद पटेल पथ होते हुए इनकम टैक्स गोलंबर पर पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने बिहार और पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के चुनाव को रद्द किए जाने की मांग की। और कहा कि किस तरह से एसआईआर के नाम पर फर्जीवाड़ा करके सत्तापक्ष एनडीए को जितवाने में चुनाव आयोग की अहम भूमिका रही है और यह बातें स्पष्ट रूप से सामने आ गया कि किस तरह से बिहार के चुनाव को प्रभावित करने के लिए मतदान के दिन तक दस-दस हजार रुपए महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए गए।

वक्ताओं ने आगे कहा चुनाव आयोग ने फर्जीवाड़ा तरीके से बिहार में मोदी-शाह ने चुनाव आयोग को लोकतंत्र ख़त्म करने का एक उपकरण बना लिया और चुनाव परिणाम भाजपा और एनडीए के मनोनुकूल देने के लिए पहले ही लिस्ट दे दिया गया था लिस्ट देदिया गया और उसी अनुसार चुनाव परिणाम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने बिहार और पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्योंमें दिया। चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली पर प्रश्न उठाने वाले दो चुनाव आयुक्त इतने दिनों तक मौन क्यों थे? देश की जनता सड़कों पर उतरकर अब चुनाव आयोग को पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाएगी। बिहार और पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में पुनः चुनाव करवाने की मांग की गई और कहा गया की लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा पूरे बिहार भर में कार्यक्रम सफल रहा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, बीनू यादव, सांसद श्री सुधाकर सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रवक्ता सुबोध कुमार मेहता, शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, श्रीमती रेखा पासवान,डॉ अनवर आलम ,श्रीमती मधु मंजरी मंजरी, आभा लता,सारिका पासवान, प्रमोद कुमार सिन्हा, मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल , अरविंद कुमार सहनी, बल्ली यादव, के डी यादव,अनिल कुमार साधु, महेंद्र विद्यार्थी, ई अशोक यादव,भाई अरुण कुमार, बबलू मालाकार,संजय यादव, निर्भय कुमार अंबेडकर, सरदार रणजीत सिंह, लारैब अकरम, मोहिबुल हसन हीरा,जेम्स कुमार यादव, उपेंद्र चंद्रवंशी, अफरोज आलम,उमेश पंडित,गणेश कुमार यादव, ओमप्रकाश चौटाला,विक्रांत राय, मनोज यादव,शिवेंद्र तांती, श्रवन कुमार, अर्थराज यादव, विजय लक्ष्मी, नसीमा जमाल, अबगीना खान,मीरा यादव, सुनीता कुशवाहा, गुड़िया यादव,गीता यादव, स्नेहा, पूजा शेखर यादव, जावेद अहमद, अजय कुमार, विनोद कुमार यादव, सहित सैकड़ो की संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 23 शिकायतें

प्रखंड स्तरीय अभिसरण कार्य योजना को लेकर एसडीएम शेखपुरा ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

शेखपुरा के महसार में नल-जल योजना फेल, डीएम ने लिया जायजा, संवेदक पर गिरेगी गाज

error: