बिहार

पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक माह का वेतन दिया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह का वेतन दान किया। उन्होंने गुरुवार को अपने 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वेतन का चेक सौंपा।

इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति तथा चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी।

इस मौके पर विधान पार्षद ललन सर्राफ ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा।

Related posts

पांच दशक की सांस्कृतिक विरासत आस्था सामाजिक एकजुटता का साक्षी बना चोरौत

रविशंकर प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

फतुहा में शराब के बड़े स्टोरेज पॉइंट पर पुलिस की छापेमारी, 50 लाख की विदेशी शराब जब्त!