पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना पुलिस ने हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चौक थाना कांड संख्या 525/25 में नामजद आरोपी गोलू कुमार को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, पुलिस ने NBW वारंटी रोहित कुमार को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
