पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, पटना के कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, पटना एवं पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना, पटना द्वारा नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को बैच पहनाकर उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
पिपिंग सेरेमनी के दौरान नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों के परिश्रम, समर्पण एवं प्रशिक्षण की सराहना की गई। इस अवसर पर उन्हें जनसेवा, विधि-व्यवस्था के सुदृढ़ संधारण और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया गया। पटना पुलिस परिवार की ओर से सभी नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
