पंजाब

मनिंदरजीत सिंह बिट्टा पहुंचे जितेंद्र हॉस्पिटल समालखा, डॉक्टर जितेंद्र व परिवार से की मुलाकात

समालखा, धर्मवीर शर्मा : अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा शुक्रवार को समालखा स्थित जितेंद्र हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के संचालक डॉक्टर जितेंद्र तथा उनके परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और विभिन्न विषयों पर बातचीत की।मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने मृतक नरेंद्र के मामले को लेकर भी जानकारी ली। उन्होंने परिवार से घटना के संबंध में बातचीत करते हुए प्रशासन द्वारा अब तक की गई कार्रवाई और केस में हुई प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने मामले की जांच से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा की और कहा कि ऐसे मामलों में प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी समय-समय पर सामने आनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को भी स्थिति के बारे में जानकारी मिलती रहे।मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने देश की राजनीति और राष्ट्रीय हित से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कई कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति या सरकार अच्छा कार्य करती है, उसकी प्रशंसा राजनीति से ऊपर उठकर की जानी चाहिए। किसी अच्छे कार्य की सराहना केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं बल्कि देशहित को ध्यान में रखते हुए होनी चाहिए।

Related posts

100 वर्ष पूरे होने पर रेलवे विभाग ने डेरा बाबा नानक रेलवे स्टेशन पर भव्य समारोह के साथ मनाया गया सेंचुरी स्टेशन महोत्सव

रेलवे पुलिस ने एक आरोपी को करीब 35 किलोग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार!

त्योहारी सीजन में मिठाई की दुकानों पर छापामारी, खाद्य विभाग और CM फ्लाइंग की सैंपलिंग से मचा हड़कंप

error: