बिहार

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब, प्रभावित इलाकों में शुरू की लंगर सेवा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना में गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। हजारों परिवार इस प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे हैं। कई लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों और सड़कों के किनारे तिरपाल लगाकर कठिन परिस्थितियों में समय बिताना पड़ रहा है। बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं भी सेवा के लिए आगे आ रही हैं।

इसी कड़ी में तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर सेवा शुरू की है। तख्त साहिब में विशेष रूप से लंगर तैयार करवाकर पटना में गंगा किनारे बसे बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुंचाया गया और जरूरतमंद परिवारों के बीच वितरित किया गया।

बाढ़ पीड़ितों की स्थिति को देखते हुए प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह, कनीय उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह एवं अन्य सदस्यों ने आपसी विचार विमर्श के बाद लंगर सेवा को जरूरत के अनुसार जारी रखने का फैसला किया। इस सेवा की जिम्मेदारी लंगर इंचार्ज तेजिंदर सिंह बंटी को सौंपी गई है। उन्हें टीम बनाकर जरूरत के अनुसार लंगर तैयार करवाने और पटना में गंगा किनारे उन इलाकों तक पहुंचाने को कहा गया है, जहां बाढ़ प्रभावित परिवारों को सहायता की सबसे अधिक आवश्यकता है। इसके बाद तख्त पटना साहिब की ओर से तैयार लंगर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया और पीड़ित परिवारों के बीच वितरित किया गया। प्रबंधक कमेटी का कहना है कि जब तक जरूरत रहेगी, तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर और सेवा का यह सिलसिला जारी रहेगा।

Related posts

बाढ़ पीड़ितों की चिंता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर 16 सितंबर को बिहार दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

क्षमा और आत्मशुद्धि के संकल्प के साथ पर्युषण महापर्व का विधिवत समापन

इलाज से पहले सुरक्षा का संकल्प : एम्स पटना में मेडिकल इंटर्न्स को मिला ‘पेशेंट सेफ्टी’ का प्रशिक्षण

error: